कुशलगढ़: कुशलगढ़ क्षेत्र के सरोना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया
कुशलगढ़ क्षेत्र के सरोना में सोमवार दोपहर 3 बजे राजेश कटारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है और जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठन को मजबूती देने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।