अररिया: अररिया में ग्रामीण आवास सहायक पर विभागीय कार्रवाई, मानदेय में कटौती का आदेश जारी
Araria, Araria | Jun 19, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में लापरवाही, कार्य क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित रहने, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा आवास योजना के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने के आरोप में ग्राम पंचायत कोशकापुर दक्षिण, प्रखंड रानीगंज की ग्रामीण आवास सहायक कुमारी संगीता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है।