सासाराम: लश्करी गंज बांध मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने दो व्यक्ति को लिया हिरासत में
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करी गंज बांध मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए। नगर थाने के पुलिस के द्वारा दो व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लेने के बाद दोनों व्यक्ति से नगर थाने के पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।