बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार चौराहे पर गुरुवार को एक स्थाई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने इसका शुभारंभकिया। इस पुलिस चौकी की मांग लंबे समय से की जा रही थी, क्योंकि पुलिसकर्मियों के लिए यहां कोई स्थाई स्थान नहीं था।