चकिया: चकिया ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस की सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, भ्रामक पोस्ट पर होगी कार्रवाई
चकिया पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि आपत्तिजनक, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की गई है। पुलिस द्वारा किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी पुलिस को देने कि बात कही गयी।