तुरकौलिया: तुरकौलिया में शुक्रवार को पैक्स का चुनाव पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ
तुरकौलिया में शुक्रवार को पैक्स का चुनाव पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए बीडीओ सह आरओ प्रियंका कुमारी ने 8 बजे बताया कि सभी 11 पैक्स में सुवह नियत समय से मतदान शुरू हो गया था। सभी मतपेटियों को बज्र गृह में पुलिस प्रशासन के सुरक्षा में रखा जा रहा है। शनिवार को श्रीराजाराम उच्च विद्यालय में मतगणना का कार्य शुरू होगा।