तुरकौलिया: तुरकौलिया में शुक्रवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र के लिए किया गया रवाना
तुरकौलिया में शुक्रवार को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों को गुरुवार शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया। बीडीओ सह आरओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि कुल 11 पैक्सों में चुनाव होना है। इसमें कुल 21719 मतदाता हैं। मतदान सुवह 7 बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक होगी। मतगणना शनिवार को श्रीराजाराम उच्च विद्यालय में शनिवार को की जाएगी।