चरकापत्थर–चरैया सड़क की बदहाली पर विधायक सावित्री देवी का बयान
चरकापत्थर से चरैया तक जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों की नाराज़गी के बीच चकाई विधायक सावित्री देवी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, "चरकापत्थर–चरैया सड़क की खराब स्थिति का मामला सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का मैं निरंतर प्रयास करती रहूंगी।"
स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं और जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
#Jamui #Chakai #SavitriDevi #RoadIssue #Charakapatthar #Charaiya #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews #VinayYadav
Sono, Jamui | Aug 3, 2026