सिरोही: सिरोही में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान,पुलिसकर्मियों ने दिया स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Sirohi, Sirohi | May 24, 2026 सिरोही जिला पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिल' अभियान चलाया। इसके तहत रविवार सुबह 6 बजे पुलिस लाइन सिरोही में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग के बाद शहर में साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। साइकिल रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर तीन बत्ती चौराहा, अहिंसा सर्किल, पैलेस रोड, बग्गी खाना, सरजावाव गेट बस स्टैंड, जेल चौराह