भोगांव: ओंग का बदहाल सामुदायिक शौचालय, हर महीने लाखों रुपए खर्च, फिर भी सुविधाओं पर लगा ताला#jansamasya
ब्लॉक जागीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओंग स्थित गांव में बने सामुदायिक शौचालय की स्थिति बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार सामुदायिक शौचालय पर करीब 1 साल से साफ सफाई नहीं की गई। जिसके कारण ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं, वहीं महिला शौचालय का गेट खुला मिला लेकिन अंदर बिल्कुल स्थिति बदहाल थी। शौचालय के गेट पर ताला लटका मिला।