श्रीकाशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में मांस-मछली की 26 दुकानों पर ताले: नगर निगम ने मंदिर के 2 किमी दायरे में सील की कई दुकाने
वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में मांस और मछली की दुकानों पर शुक्रवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्ताव के आधार पर परिक्षेत्र की 26 दुकानों को बंद कराया गया। टीम ने मंदिर के दो किलोमीटर परिक्षेत्र की पैमाइश की और इसमें आने वाली दुकानों का चिह्नांकन कर दुकानदारों को नोटिस थमाया।