ज्ञानवापी में रैक लेकर पहुंचे नमाजियों को पुलिस ने रोकाः कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज
वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू होने के बाद आज एक महीने बाद जुमे की नमाज अदा की गई। ज्ञानवापी के साथ ही जिले भर की मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट पर रहा। ज्ञानवापी में नमाज पढ़ने के लिए 1050 नमाजी पहुंचे, जो अपने साथ लोहे की रैक भी लेकर आए थे।