मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत केली में प्रथम जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने किया। अभियान का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को सशक्त बनाना है। #khargone_family