अजीतमल: खेतों में उठी दुर्गंध से खुला राज, हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, कई दिन पुराना होने से सड़-गल चुका था
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के रत्नीपुर गांव के पास हाईवे किनारे खंती में शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों को तेज दुर्गंध आने पर जब उन्होंने आसपास तलाश की तो खंती में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर रत्नीपुर गांव के