हाथरस: मंडी समिति में दिनदहाड़े हुई चोरी से व्यापारियों में दहशत, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से की मुलाकात
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित आढ़तिया एसोसिएशन ने सदर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरा को ठीक कराने की मांग की है। व्यापारियों ने अधिकारियों से कहा कि अगर मंडी समिति परिसर में लगे सीसीटीवी क