पावटा: पावटा बार एसोसिएशन में 89.37% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रक्रिया
Pavta, Alwar | Apr 23, 2026
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पदों के लिए अभिभाषक संघ पावटा के बूथ संख्या 135 पर बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले मतदान में 89.37 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास यादव ने निर्वाचन टीम और अधिवक्ताओं का आभार जताया।