मऊरानीपुर: भीषण गर्मी में 6 दिन से अंधेरे में सिजारी बुजुर्ग, 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदले तो विद्युत विभाग का घेराव करेंगे किसान
झांसी के सिजारी बुजुर्ग गांव में 6 दिन से 63-63 KVA के दो ट्रांसफार्मर फुंके होने से करीब ढाई हजार की आबादी अंधेरे में है। भीषण गर्मी में बिजली-पानी संकट गहराने से नाराज किसानों ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।