बेलदौर: बेलदौर थाना पुलिस की कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बेलदौर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान बेला नौबाद पंचायत के मुरासी गांव निवासी गिरीश सिंह के पुत्र राजन कुमार तेलिहार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र भीएलडब्ल्यू कुमार एवं पचाठ गांव निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र पीयुष कुमार के रूप में की गई है।