देवली: आवा दूनी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टल गया
Deoli, Tonk | May 4, 2026 दूनी थाना क्षेत्र के आवा दूनी मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार के कारण एक अनियंत्रित पिकअप घुमावदार मोड़ पर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति से आवा से दूनी की ओर जा रहा था, तभी मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया।