जांजगीर: सुशासन तिहार 2026 की समीक्षा प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की
जांजगीर-चांपा जिले में सुशासन तिहार 2026 के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों के निराकरण, विभागीय समन्वय तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की।