*प्रेस नोट दिनांक 10.10.2026*
*थाना भौंती पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को मय अवैध शराब एवं स्विफ्ट डिजायर कार कुल मसरुका कीमती 03 लाख 36 हजार का जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र मे अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर0डी0 प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस को अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 10.10.2026 को थाना भौंती पुलिस ने मुखबिर सूचना पर पनरिया नाथ मंदिर के पास खोङ बीरा रोड पर से वाहन चैकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक DL8CW2102 में बैठे तीन व्यक्तियों को रोककर नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम सुरेद्र कुशवाह पुत्र गुलाव सिह उम्र 27 साल नि0 निजामपुर मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी का होना वताया एवं कार में ड्रायवर के पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोलू उर्फ कमलेश पाल पुत्र अंगद पाल उम्र 22 साल नि0निजामपुर मगरोनी एवं पीछे बैठे व्यक्ति नें अपना नाम अरविन्द परिहार पुत्र किशन लाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम दविया गोविन्द मजरा किरउआ झोरा थाना भौती जिला शिवपुरी का होना बताया। उक्त कार की पीछे डिग्गी को खोलकर चैक किया तो दो प्लास्टिक की कैनो में करीब 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भरी हुई थी। उक्त तीनों व्यक्तियों से शराब के संबंध में वैद्य लायसेंस के बारे में पूछताछ की तो कोई लायसेंस होना न होना बताया आरोपीगणो का यह कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से आरोपीगणो के कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनों में भरी 80 लीटर कच्ची शराब व स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक DL8CW2102 तथा तीन मोबाइल फोन को मौके पर जप्त किया तथा आरोपीगणो को गिरफ्तार किया । बाद थाना भौंती पर अपराध क्रमांक 527/26 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीगण -
1. सुरेद्र कुशवाह पुत्र गुलाव सिह उम्र 27 साल नि0 निजामपुर मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी
2. भोलू उर्फ कमलेश पुत्र अंगद पाल उम्र 22 साल नि0निजामपुर मगरोनी थाना नरवर जिला शिवपुरी
3. अरविन्द परिहार पुत्र किशन लाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम दविया गोविन्द मजरा किरउआ झोरा थाना भौती जिला शिवपुरी
बरामद माल-
1. दो प्लास्टिक की कैनों में भरी 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 16000/-रु.
2. स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक DL8CW2102 कीमती 300000/- रु.
3. तीन मोबाइल फोन कीमती 20000/- रुपये
कुल कीमती माल मशरूका 3,36,000/- रुपये
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी भौंती निरी० घनश्याम भदौरिया, प्र0आर0 604 भीकम सिंह, प्र0आर0 669 अभयराज सिंह, आर0 578 बृजेश राणा, आर0 56 राजेश आदिवासी, आर0 169 पुष्पेन्द्र चौहान
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज