बैतूल नगर: शादी के सीजन में प्रशासन सख्त, ट्रैफिक और डीजे नियमों पर कड़ी नजर, पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक
बैतूल में आगामी विवाह सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने मैरिज लॉन संचालकों और बैंड-डीजे संचालकों के साथ आज बुधवार कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक बैठक आयोजित की जिसमें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।