सिधौली: लखनऊ से सीतापुर जा रहे बाइक सवार दंपति का कमलापुर हाईवे पर गिरा बैग, पुलिस ने बरामद कर दंपति को वापस लौटाया
जनपद के कमलापुर हाईवे पर लखनऊ से सीतापुर जा रहे बाइक सवार दंपति का सड़क पर अचानक बैग गिर गया था जिसके बाद कुछ लोगों ने बैग को उठाया और अंदर रखे सामान का बंटवारा करने का प्रयास कर रहे थे, सूचना मिलने पर पुलिस ने लोगों से बैग को बरामद करने के बाद बाइक सवार दंपति का पता लगाकर उनका बैग सुपुर्द किया गया है। बाग में सोने के जेवरात सहित कीमती सामान था।