बिंदकी: सरदारपुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सरदारपुर मोड़ के समीप बुधवार को दिन में 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक नीरज प्रजापति उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र अर्जुन प्रजापति निवासी ग्राम गौरी कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। जहा पर इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई।