गुमला: झारखंड डिपा पुलिया के नीचे रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या, शव बरामद, पुलिस जाँच में जुटी
Gumla, Gumla | Nov 10, 2025 गुमला जिले के टैसेरा डांड टोली गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू साहू की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम तरीके से गला रेतकर और सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसका शव झारखंड डिपा पुलिया के पास खून से लथपथ हालत में देखा। सूचना मिलते ही बृंदा पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी और पुलिस घटनास्थल पहुंचे। जमीनी विवाद में हत्या की संभावना जताई जा रही है।