कुंडम: कुंडम टोल नाका के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो घायल
कुण्डम टोल नाका के पास शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में ग्राम जोवा सनाई डोंगरी (सिवनी) निवासी कमलेश राजपूत और उनके साथी हेमराज अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के समय कमलेश अपने साथियों हेमराज, सोनू यादव और राजकुमार विश्वकर्मा