नेवना गांव में छापेमारी कर पुलिस ने रविवार को शाम 5:00 बजे मारपीट के आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इस क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया।