बरियातु: अनोखा जुगाड़: जरकिन में नहीं मिला पेट्रोल, तो सीधे 'पावर टिलर' लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा किसान
बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर जरी ग्राम स्थित श्रेयांश फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर गुरुवार को एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। जहां नगड़ा ग्राम निवासी सुजीत यादव नामक एक किसान अपनी मोटरसाइकिल के पीछे खेतों में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम 'पावर टिलर' (मिनी ट्रैक्टर) को बांधकर सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया