दिल्ली ब्लास्ट लाल किले के पास धमाके की साजिश रचने वाले आमिर राशिद अली को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। NIA कई राज्यों में आमिर राशिद अली की तलाश कर रही थी। अंत में उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया। आमिर राशिद कश्मीर का रहने वाला है। उसने आत्मघाती हमलावर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी।