खगड़िया: कोल्डड्रिंक के दाम पर विवाद, दुकानदार पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी गांव में कोल्डड्रिंक के अधिक दाम मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने गांव के एक दुकानदार और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बचाव में पहुंचे पति और दोनों बेटों को भी पीटा गया, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया।