झालरापाटन: झालरापाटन सदर पुलिस ने चाकूबाजी मामले में 5 हजार के इनामी टॉप टेन अपराधी को किया गिरफ्तार
झालरापाटन में सदर पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रेमचंद उर्फ बोडिया पुत्र बालचंद को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि यह आरोपी थाना सदर की टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और 14 अप्रैल 2026 को हुई चाकूबाजी की घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने बड़ोदिया के जंगल से पकड़ा गया।