बेरमो: बेरमो में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन घरों के ताले टूटे, पुलिस गश्त पर सवाल
Bermo, Bokaro | Apr 8, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार स्थित बिलासपुरिया मोहल्ला (मशहूर कॉलोनी) में मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन बंद घरों को निशाना बनाकर पुलिसिया गश्त की पोल खोल दी है। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से लोहे के औजारों का इस्तेमाल कर दरवाजों को काटा और लॉक सेट उखाड़कर अंदर प्रवेश किया।