कामां: कैथवाड़ा में ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत 5 हजार का इनामी व स्थायी वारंटी गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹5 हजार के इनामी व स्थायी वारंटी अंसार पुत्र मकसूद निवासी मानौता,थाना पुन्हाना (नूंह, हरियाणा) को गिरफ्तार किया।आरोपी कैथवाड़ा थाने में दर्ज फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।