प्रभात पट्टन: चिचन्डा में धर्मातरंण कराने वाले 6 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का था आरोप
ग्राम चिंचडा में आदिवासी समाज के लोगों के स्वास्थ्य ठीक करने और आर्थिक प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को जमानत नहीं दी। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। एडीपीओ मालिनी देशराज ने बताया कि 6 लोगो को जेल भेज दिया गया है।