लोहरदगा: दुर्ग: ननों की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, विशाल डुंगडुंग ने कहा- ईसाई समुदाय को बदनाम करने की कोशिश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दो ननों की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग ने इस घटना को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि “दुर्ग में जो घटना हुई, वह बेहद दुखद है।