लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा लगातार 164वें सप्ताह भी निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।