मेरठ: लोहिया नगर में शादी का न्योता न देने पर भाइयों में मारपीट, पथराव और फायरिंग, बड़े भाई की हार्ट अटैक से हुई मौत
Meerut, Meerut | Apr 13, 2026 लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में बेटे के शादी का न्योता न देने को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान घबराहट में बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। और जांच पड़ताल में जुड़ गई है