जलालगढ़: जलालगढ़ बजार स्थित मोबाइल दुकान में चोरी, करीब 15 लाख के मोबाइल चोरी हुए
जलालगढ़ बाजार स्थित मां लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में सेंध मार कर चोर ने करीब 15 लाख रुपए कीमत के 110 मोबाइल की चोरी कर ली। दुकान मलिक महेंद्र प्रसाद साह एवं हिमांशु गुप्ता का कहना है कि चोर ने पीछे डबल गेट रहने के बावजूद ताला तोड़कर 110 मोबाइल की चोरी कर ली। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 15 लाख के आसपास बताईं जा रही हैं।