दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव में एक कलाबाज का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला
गुरुवार शाम 8 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव में एक कलाबाज का संदिग्ध परिस्थित में शव मिला। बताया जा रहा है कि कलाबाज राजू पुत्र प्रकाश लंबे समय से पलिया गूजर में रह रहा था। उसका परिवार दातागंज के किसी भट्ठे पर कार्य करता है। शाम के समय लोगों ने शव को देखा है और पुलिस को सूचना दी है।