बीना: ग्राम वारधा में ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Mar 15, 2024 संतोष कौल निवासी जिला जबलपुर से अपनी पत्नी एवं दो बच्चों सहित खेतों में कटाई करने बीना आया था। जहां आज ग्राम बारधा से ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर अपनी पत्नी एवं बच्चों सहित खेत पर कटाई करने जा रहा था। जहां चलती ट्राली से उसका 2 वर्षीय पुत्र सत्यम नीचे गिर गया। डॉ. ने प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।