बीना: पश्चिम रेलवे कॉलोनी चार-पांच प्लेटफॉर्म नंबर के पास लूप लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Mar 15, 2024 प्लेटफार्म नंबर 45 पश्चिम रेलवे कॉलोनी तरफ लूप लाइन पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी, सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं आरक्षक रामवीर सिंह पहुंच गए,पुलिस को मृतक के पास से मुंबई से गोरखपुर का टिकट मिला है,फिलहाल पुलिस ने शव वाहन की मदद से शव को सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया है और फोटो आसपास के थानों में भेजी है।