हरदोई: भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने सरकार से किसानों की मदद की मांग की
Hardoi, Hardoi | Oct 30, 2025 भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट ने सरकार से किसानों की मदद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बारिश की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भर गया है फसल सड़ रही है। वहीं मंडियों का भी बुरा हाल है।मंडियों में किसानों का धान सड़ रहा है लेकिन सचिवों को इसका कोई ख्याल नहीं है। सरकार तुरन्त कार्यवाई करे।