फूलपुर: ऑपरेशन वज्रपात: पवई पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले युवक पर की गई कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद में अपराध एवं गैंग संस्कृति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत फूलपुर तहसील क्षेत्र के थाना पवई की पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की है और वही पुलिस मॉनिटरिंग के दौरान आज शनिवार सुबह करीब 11 बजे इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट करने आदि पर गिरफ्तार किया।