अंबाह: भोलारामपुरा में ब्रेकर को लेकर मारपीट, अंबाह न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनाई 2-2 वर्ष की सजा
Ambah, Morena | Apr 13, 2026 अंबाह न्यायालय ने भोलाराम पुरा में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 2-2 वर्ष के सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। यह घटना 7 जून 2022 को हुई थी, जिसमें गाली-गलौज, पत्थरबाजी हुई और एक 4 वर्षीय बच्चा घायल हुआ था।