हैदरगढ़: घीसा का पुरवा गांव में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट, 7 लोग घायल
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के तेजवापुर ग्राम पंचायत के घीसा का पुरवा गांव में सोमवार करीब 11 बजे भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कुल सात लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।