बेगूसराय: सदर अस्पताल में डीएम की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 03:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. बैठक के दौरान अस्पताल में रोगियों के लिये सुविधा, अस्पताल में आधारभूत अवसंरचना की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में बिंदुबार जानकारी दी.