मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पति को बचाने पहुंची गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी,लात मारने से गर्भ गिरा,थाने पर हंगामा
Meerut, Meerut | Jul 6, 2024 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी के रहने वाले दो भाइयों की पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। पति को बचाने पहुंची गर्भवती महिला के पेट पर आरोपियों ने लात मार दी,जिससे महिला का गर्भ गिर गया।परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया।