बुढ़ार: खैरहा पुलिस बनी आधी रात को फरिश्ता, युवक की बचाई जान
Burhar, Shahdol | May 22, 2026 थाना खैरहा क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी छोटू बैगा ने कानेर का दाना खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम रात 1 बजे मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत सामान्य है। परिजनों ने पुलिस और डायल 112 योजना की सराहना की। बीडीओ शुक्रवार सुबह 7 बजे सामने आया है।