BAGHPAT DESK : जनपद बागपत ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डैशबोर्ड) में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में हासिल हुई है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने इस सफलता के लिए जनपद के सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है।
डीएम ने बताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्यवाही, नियमित समीक्षा और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के कारण बागपत को यह स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह रैंक जनपद की जिम्मेदारी और कार्यक्षमता को दर्शाती है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सक्रियता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य जारी रखने को कहा, ताकि भविष्य में भी यह स्थान बरकरार रखा जा सके। जनपद बागपत की यह उपलब्धि प्रशासनिक दक्षता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संच�
Baghpat, Bagpat | Jul 10, 2026