औरैया: कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन पुल के पास आवारा जानवर से टकराई स्कूली वैन, बड़ा हादसा होने से बचा
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक विद्यालय की स्कूली वैन बच्चो की छुट्टी होने के बाद उन्हें घर तक पहुचाने के लिए निकली। जैसे ही वह पढ़ीन पुल के समीप पहुचीं कि तभी अचानक से आवारा जानवर आ जाने से स्कूली वैन टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने के बाद उसमें सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी पाते ही स्कूल के लोग व परिजन पहुँच गए।